Housefull 5 Movie Review and Explain 2025

 हाउसफुल 5 : कॉमेडी और थ्रिलर एक साथ 

Housefull 5


बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक, हाउसफुल सीरीज है और ये अपने पांचवें भाग हाउसफुल 5 के साथ वापस आई है। यह फिल्म दर्शकों को एक नए अंदाज में मजेदार कहानी, बड़े सितारों और रोमांचक ट्विस्ट्स के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा देती है। आइए, इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानते है और इसकी कहानी, कास्ट, रिलीज डेट, बजट और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में सब कुछ!  



हाउसफुल 5: फिल्म की कहानी | Story of Housefull 5 Movie 

हाउसफुल 5 एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक अमीर व्यापारी रंजीत डोबरियाल की रहस्यमय हत्या होती है और उसके बाद कई लोग खुद को उसका असली बेटा बताकर उसकी संपत्ति पर दावा करने लगते हैं। यह सारा मजाकिया और रहस्यमय माहौल एक लग्जरी क्रूज शिप पर सेट है, जहाँ पुलिस ऑफिसर्स भीड़ू (संजय दत्त) और बाबा (जैकी श्रॉफ) इस मामले की जाँच करते हैं।  


फिल्म की खास बात यह है कि इसे दो अलग-अलग वर्जन (हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B) में रिलीज़ किया गया है, जिनमें क्लाइमेक्स और हत्यारे की पहचान अलग-अलग है। यह कॉन्सेप्ट प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का 30 साल पुराना सपना था, जिसे उन्होंने इस फिल्म में साकार किया।  


पब्लिक रिव्यु : Public Review 

फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले हैं जिसमे कुछ लोगों ने इसे मजेदार और एंटरटेनिंग बताया, तो कुछ लोगों ने प्लॉट को कमजोर और ह्यूमर को फोर्स्ड बताया।  


हाउसफुल 5 कास्ट: Cast of Housefull 5 

इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हैं:  जिनके नाम निचे लिखा हुआ है। 

- अक्षय कुमार – जूलियस (जॉली 3)  

- अभिषेक बच्चन – जलभूषण (जॉली 2)  

- रितेश देशमुख – जलाबुद्दीन (जॉली 1)  

- जैकलीन फर्नांडिस – सासिकला  

- सोनम बाजवा – ज़ारा  

- नरगिस फाखरी – कांची  

- संजय दत्त – पुलिस इंस्पेक्टर भीड़ू  

- जैकी श्रॉफ – पुलिस इंस्पेक्टर बाबा  

- नाना पाटेकर – धगड़ू हुलगुंड (पुलिस अधिकारी)  

- चित्रांगदा सिंह – माया (बाबा की एक्स-वाइफ)  

- फरदीन खान – देव डोबरियाल (रंजीत का बेटा)  

- जॉनी लीवर – बटुक पटेल (कॉमेडी रोल)  

- बॉबी देओल – जलाल डोबरियाल (कैमियो)  


हाउसफुल 5 रिलीज़ डेट

फिल्म को मूल रूप से दिवाली 2024 में रिलीज़ होना था, लेकिन अब ये फिल्म को 6 जून 2025 को रिलीज़ किया गया। यह फिल्म 7000 स्क्रीन्स (भारत में 5000 और ओवरसीज में 2000) पर रिलीज़ हुई।  


हाउसफुल 5 बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

बजट 

फिल्म का कुल बजट ₹240 करोड़ है, जिसमें से:  

-प्रोडक्शन कॉस्ट : ₹225 करोड़  

- प्रिंट और प्रमोशन : ₹15 करोड़  


बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस : Housefull 5 Box office Collection 

फिल्म ने पहले 3 दिन में ₹87 करोड़ के (भारत) में कमाई की है और विश्वभर में ₹100 करोड़+ का कलेक्शन किया। यह 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बनी (चावा और सिकंदर के बाद)।  


Housefull 5 Movie Trailer

Housefull 5A

https://youtu.be/e2eX1HGeBFE?si=oUwtAvKlQbOSv__N

निष्कर्ष:

फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की है, लेकिन ₹240 करोड़ के बजट के मुकाबले इसे कम से कम ₹325 करोड़ का कलेक्शन करना होगा ताकि यह हिट साबित हो। फिल्म का ह्यूमर और स्टार कास्ट दर्शकों को पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को कहानी में नवीनता की कमी लगी है।  


अगर आप कॉमेडी-थ्रिलर का मजा लेना चाहते हैं, तो हाउसफुल 5 आपके लिए एक मस्त विकल्प हो सकती है! 🎬😊


यह भी पढ़े :

1 . GOAT Movie : South Movie 2024 Review and All About Explain

2 . War 2 Movie 2025 Hritik Roshan, J NTR

3 . Kalki Movie का परिचय